फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चेकिंग के दौरान डग्गामार वाहन से दो गाय बरामद, चालक फरार

चेकिंग के दौरान डग्गामार वाहन से दो गाय बरामद, चालक फरार

Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान डग्गामार वाहन से दो गाय बरामद, चालक फरार
देवबंद (सहारनपुर)। मंगलौर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने डग्गामार वाहन से दो जिंदा गाय बरामद की है। जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को देवबंद-मंगलौर मार्ग पर संबंधित चौकी प्रभारी संदीप यादव टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सहारनपुर की ओर से आए डग्गामार वाहन को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो उसमें दो गाय लदी मिली। चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वे इन्हें उत्तराखंड के ज्वालापुर स्थित डेयरी में लेकर जा रहा है। जबकि उसके पास कोई कागजात भी नहीं थे। बाद में वह कागज लेकर आने की बात कहकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। संदीप यादव का कहना है कि पुलिस वाहन के बारे में जानकारी कर रही है। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व लापता हुई महिला का सुराग नहीं, गुमशुदगी दर्ज
देवबंद। पांच दिन पूर्व भायला कलां गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भायला कलां गांव निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 23 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे उसकी मां सुमित्रा देवी बिना बताए घर से कहीं चली गई। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मनोज की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर करते हुए सुमित्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed