फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंदिर में श्रद्धालुओं से अभद्रता करने पर हंगामा

मंदिर में श्रद्धालुओं से अभद्रता करने पर हंगामा

Wed, 06 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में श्रद्धालुओं से अभद्रता करने पर हंगामा
मंदिर में श्रद्धालुओं से अभद्रता करने पर हंगामा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर) श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार रात भजन-कीर्तन कर रहे लोगों के साथ नशे में धुत्त दूसरे संप्रदाय के युवक के अभद्रता करने पर काफी हंगामा हो गया। युवक पर नशे की हालत में मंदिर में रखी मूर्ति को क्षति पहुंचाने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया। घटना को लेकर भाजपाइयों ने भी विरोध जताया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मेन बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार रात श्रद्धालु भजन कीर्तन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला मोरी तेलियान निवासी फैजान नशे की हालत में वहां पहुंचा। आरोप है कि वह चप्पल लेकर मंदिर में घुसने लगा। लोगों ने इसका विरोध किया तो उसने श्रद्धालुओं से अभद्रता की। कुछ ही देर में वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर काफी हंगामा किया।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। मंदिर कमेटी के सदस्य बलवंत कुमार मित्तल का कहना है कि फैजान ने मंदिर में घुसकर अभद्रता करने के साथ ही वहां रखी मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की। उधर, भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने बामुश्किल समझाकर उन्हें शांत किया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य बलवंत सिंह की तहरीर पर फैजान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed