फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डकैती की योजना बनाते दो बदमाश धरे, तीन फरार

डकैती की योजना बनाते दो बदमाश धरे, तीन फरार

Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
डकैती की योजना बनाते दो बदमाश धरे, तीन फरार
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना बिहारीगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद डकैती की योजना बनाते दो बदमाशों को पकड़ा। हालांकि इस दौरान उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी हुई दो बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ बेहट इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि खुशहालीपुर में एशियन स्टोन क्रेशर के निकट बदमाश मौजूद हैं जो डकैती की वारदात की योजना बना रहे हैं। इस पर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर दो को धर दबोचा। जबकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकडे़ गये दोनों बदमाश शातिर किस्म के हैं। बदमाश वसीम पुत्र हनिफ निवासी पठानपुरा थाना बेहट के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, एक मोटर साइकिल डिस्कवर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। दूसरे बदमाश अहसान पुत्र निवासी जसमौर थाना बेहट के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

बदमाशों ने अपने फरार साथियों के नाम फरमान पुत्र बुद्धू निवासी पठानपुरा थाना बेहट, सगीर पुत्र शकूर निवासी पठलौकर थाना बेहट, महताब पुत्र सुक्कड तेली निवासी पठानपुरा थाना बेहट बताये हैं। सीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने इसी साल मार्च में थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र से दो बाइक की चोरी करना, जून में थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में एक बाइक और तीन मोबाइल फोन की लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। सीओ ने बताया कि फरार हुए बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed