सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पास के ही गांव के एक व्यक्ति पर तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। वारदात गत पांच मार्च की है, जिसमें आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सदर बाजार कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप ही पांच मार्च की रात पास के ही एक गांव निवासी सुलेमान नाम के व्यक्ति ने उसका दरवाजा खटखटाया और उसकी बहू के बारे में बात करने के बहाने से दरवाजा खुलवा लिया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, आरोपी ने उसे तमंचे से आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर शोर मचाने पर जब उसके दो बेटे वहां पहुंचे और दरवाजा खोल दिया। जब बेटों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह तमंचे से आतंकित कर वहां से फरार हो गया। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। लेकिन बाद में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर उसने कोर्ट में अपील की। कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार कोतवाली में आरोपी सुलेमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर काजीपुरा निवासी सुलेमान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।