फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अधेड ने बच्ची को कमरे में खींचकर की अश्लील हरकतें

अधेड ने बच्ची को कमरे में खींचकर की अश्लील हरकतें

Sat, 15 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अधेड ने बच्ची को कमरे में खींचकर की अश्लील हरकतें
देवबंद (सहारनपुर)। वृद्ध ने मासूम बच्ची को बहाने से बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्ची के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंगलौर रोड पुुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एक कालोनी निवासी महिला शुक्रवार को सात वर्षीय बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति ने आवाज देकर बेटी को अपने घर बुलाया और पैसे देकर उससे दुकान से पान मसाला लाने को कहा। आरोप है कि जब बेटी पान मसाला लेकर उसके पास पहुंचे तो उसने उसे पकड़ लिया तथा जबरन कमरे में खींचकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। जिन्हें देख आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पीड़ित महिला के मुताबिक बेटी के शरीर पर कई जगह जबरदस्ती करने के निशान पड़े हुए हैं और वह बुरी तरह डरी हुई है। महिला ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

होमगार्ड पर हमले के आरोपी की निशानदेही पर तलवार बरामद
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर हमले के आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से तलवार बरामद कर ली है। बुधवार की रात्रि नगर के एमबीडी चौक पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर छिंपीवाड़ा निवासी आसिफ ने नशे की हालत में तलवार से हमला कर दिया था। होमगार्ड ने अपने साथी की मद्द से फरार हो गए आसिफ को दबोच लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से तलवार बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed