फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लापता युवक का शव घर के बाहर नाले में पड़ा मिला, परिजनों में मचा कोहराम

लापता युवक का शव घर के बाहर नाले में पड़ा मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 19 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव घर के बाहर नाले में पड़ा मिला, परिजनों में मचा कोहराम
लापता युवक का शव घर के बाहर नाले में पड़ा मिला
विज्ञापन

देवबंद। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव घर के बाहर से होकर गुजर रहे खुले नाले में पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। इसको लेकर लोगों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मोहल्ला गुज्जरवाड़ा (भूमियाखेड़ा) निवासी अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सवेरे चार बजे बेटा लाखन शौच करने के लिए उठा था। लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। तहरीर मिलने के बाद जहां पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी वहीं, परिजन भी इधर उधर उसे तलाशते हुए भटक रहे थे। शनिवार को गुज्जरवाड़ा में उस समय सनसनी फैल गई जब लाखन का शव घर के समीप से होकर गुजर रहे नाले में पड़ा मिला। इसकी खबर मिलते ही अनिल के परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने शव को बाहर निकालते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। इस बीच वहां जमा हुई लोगों की भीड़ ने वहां हंगामा करना शुरु कर दिया। नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोगों का आरोप था कि नाले पानी और गंदगी से पूरी तरह अटा पड़ा है। वह कई बार नाले को क्वर्ड करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की। 15 दिन पूर्व भी खुले नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गुस्साए लोगों को शांत करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed