फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रोजगार दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

रोजगार दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रोजगार दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
सहारनपुर। बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के नाम पर एक कंपनी में लाखों रुपये जमा करा लिए। उसके बाद रातों रात कंपनी के कार्यालय में ताला डालकर संचालक सारा सामान समेटकर फरार हो गए। इस मामले में तीन लोगों को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन

जनता रोड स्थित अमरदीप कॉलोनी निवासी गोविंदा का कहना है कि उसने और उसके साथी नितिन गर्ग, अमित कुमार, अमन कुमार, सुबोध शर्मा, मनोज दीक्षित, अनिल कुमार समेत कई युवकों ने रेलवे रोड स्थित एक कंपनी का रोजगार के लिए विज्ञापन देखा। जिसमें दिए गए नंबरों पर उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों आलोक सिंह, कौशिक पात्रा, सुरस रेड्डी से संपर्क किया तो उन्होंने रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया। जिस पर आरोपियों ने सभी से अपनी कंपनी में पैसा लगवा लिया। जब पॉलिसी पूरी होने वाली थी तो यह सभी कंपनी में ताले डाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन

उन्हें पता चला है कि यहां से भागे संचालक लखीमपुर खीरी में इसी तरह काम कर रहे हैं, जिन्होंने फर्जी कंपनी खोल षड्यंत्र के तहत उनका लाखों रुपया हड़प लिया। आरोप है कि अब रुपया वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। कोर्ट के माध्यम से पीड़ितों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में धोखाधड़ी, षड्यंत्र, धमकी और गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed