{"_id":"5abe83394f1c1ba9618b4948","slug":"201522434873-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी वारदात की फिराक में आए दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ी वारदात की फिराक में आए दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बड़ी वारदात की फिराक में आए दो बदमाशों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से टाटा सफारी कार और हथियार बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसएसआई वीरेश गिरी और चौकी इंचार्ज नुमाइश कैंप धीरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ भारत माता चौक पर चेकिंग के दौरान अजय पुत्र विजयपाल निवासी रामपुरी कोतवाली नगर जिला मुजफ्फरनगर और दीपक पुत्र राजेंद्र निवासी मवाना जिला मेरठ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों के शातिर बदमाश होने की बात सामने आई। आरोपियों के पास से एक तमंचा, छुरी और टाटा सफारी कार बरामद हुई है। इन बदमाशों पर मेरठ के थाना कंकरखेड़ा और मुजफ्फरनगर के थानों लूट तथा हत्या के मामले दर्ज हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सहारनपुर आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।