फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोर पकड़ा, सामान और नकदी बरामद

चोर पकड़ा, सामान और नकदी बरामद

Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोर पकड़ा, सामान और नकदी बरामद
गंगोह (सहारनपुर)। सोमवार रात जूते की दुकान में चोरी कर सामान ले जा रहे एक चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी से चोरी के जूते और नकदी बरामद की है। इसके अलावा एक अन्य युवक को भी चाकू के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों का चालान किया है।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को बोरे में सामान ले जाते हुए पकड़ा। पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब ना दिए जाने पर पुलिस उसे सामान सहित कोतवाली ले आई। आरोपी से चार जोड़ी जूते और 12,000 की नकदी बरामद की गई। सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त सामान उसने मेनरोड पर भूमिया के समीप स्थित अजय और अंकित की दुकान से चुराया है। पुलिस ने पकडे़ गए मोहल्ला कोटला निवासी फातिर का चालान कर दिया। इसके अलावा एसआई सतवीर सिंह अत्री ने भी गश्त के दौरान एक युवक को चाकू सहित पकड़ लिया। आरोपी मोहल्ला मखदूमजहां निवासी नदीम का भी चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed