{"_id":"5aa035544f1c1b3c718b8bfd","slug":"201520448852-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा खत्म कराने की बजाय पुलिस ने की तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़ा खत्म कराने की बजाय पुलिस ने की तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला रामघाट में दो पक्षों के बीच बच्चों के खेलने को लेकर झगड़ा हुए झगड़े में पुलिस पर झगड़ा खत्म करने की बजाय घर में घुसकर तोड़फोड़ करने एवं महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। लोगों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
मोहल्ला रामघाट में मोंटी, विकास, राजू, दीपा के परिवार के बच्चों का मंगलवार की शाम को खेलते समय दूसरे पक्ष के बाबू यादव, विनय, पप्पू, अन्नु के परिवार के बच्चों से झगड़ा हो गया था। बच्चों के झगड़े में बड़े भी आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस मामले में एक पक्ष थाना पहुंच गया और उसने दूसरेच्ष के खिलाफ शिकायत की। आरोप है कि आधा दर्जन पुलिस कर्मी रात को लगभग डेढ़ बजे दूसरे पक्ष के घर में पहुंचे। उन्होंने जबरन दरवाजा खुलवाया और मारपीट में शामिल आरोपियों की तलाश की। आरोप है कि जब आरोपी नहीं मिले तो पुलिस ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवतियों से मारपीट की। आरोप है कि सभी पुलिसकर्मी नशे में थे। उन्होंने महिलाओं के साथ जमकर अभद्रता की।
घटना के विरोध में लोग एकत्रित होकर थाना पहुंचे और शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इस मामले में लोगों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि झगड़े की शिकायत पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई थी। तोड़फोड़, मारपीट, अभद्रता का आरोप गलत है।