{"_id":"5a49329c4f1c1b95188bcf09","slug":"201514746524-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने ढाबे पर की तोड़फोड़, ढावा स्वामी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने ढाबे पर की तोड़फोड़, ढावा स्वामी को पीटा
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने ढाबे पर की तोड़फोड़, ढाबा स्वामी को पीटा
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एक ढाबे पर खाना खाने को लेकर युवकों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुस्साएं युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने ढाबा स्वामी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
ढाबा स्वामी सतीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात कुछ युवक ढाबे पर खाना खाने आएं थे। वहां उनकी किसी बात पर दूसरे युवकों से कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया और युवक वहां से चले गए। आरोप है कि रविवार को एक दर्जन युवक ढाबे पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर मचाने पर एकत्रित लोगों को देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।
प्रधानाचार्य समेत कई शिक्षकों को मिला विशेष सम्मान
फोटो संख्या 2
देवबंद। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज मुजफ्फरनगर के वार्षिक कार्यक्रम में केएल जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा को विशेष सम्मान से नवाजा गया। राजेंद्र शर्मा ने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। सम्मानित शिक्षकों में राजकुमार, संजय धीमान, विंद प्रकाश पांडेय आदि रहे। इस मौके पर प्रबंधक दीपकराज सिंघल, आदेश, रमेश शर्मा, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।