{"_id":"5a36b1c64f1c1b156b8bcd7a","slug":"201513533894-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद शर्मा समेत चार पर 54.50 लाख हड़पने के आअरोप, एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विनोद शर्मा समेत चार पर 54.50 लाख हड़पने के आअरोप, एफआईआर
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जमीनों के गोलमाल एवं धोखाधड़ी के मामले में देवबंद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए विनोद कुमार शर्मा पर सदर कोतवाली में एक और एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मुजफ्फरनगर के एक व्यापारी ने विनोद शर्मा, उसके भाई समेत चार लोगों पर 54.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विनोद शर्मा पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। धोखाधड़ी कर बस स्टैंड की करोड़ों की भूमि बेचने के मामले में देवबंद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए विनोद शर्मा समेत चार लोगों पर मुजफ्फरनगर के रेनबो कॉलोनी निवासी आलोक माहेश्वरी ने धोखाधड़ी कर 54.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आलोक माहेश्वरी का आरोप है कि विनोद शर्मा ने अपने बेटे विपिन शर्मा को विदेश भेजने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये लिए थे। उसके अलावा अपने भाई दिनेश शर्मा एवं योगेश शर्मा के लिए भी 7 लाख रुपये लिए और जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति सुशील कुमार के खाते में 15 लाख रुपये डलवाए। जबकि एक बड़ा प्लॉट दिखाकर उसके नाम पर साढ़े 22 लाख रुपये लिए। इन सभी पैसों के बदले उसे जमीन दिलाने का वाद? किया था। लेकिन पूरा पैसा हड़प कर लिया गया।
इस संबंध में आलोक माहेश्वरी ने विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, योगेश शर्मा निवासी बसंत विहार तथा सुशील कुमार के खिलाफ सदर कोतवाली में धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।