Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man stabbed to death while on his way to complete Aadhaar KYC

Delhi News: आधार की केवाईसी कराने निकले युवक की चाकू मारकर हत्या

Mon, 09 Nov 2026 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Young man stabbed to death while on his way to complete Aadhaar KYC
आदर्श नगर में वारदात, लूटपाट का विरोध करने पर हमले का आरोप
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर के लाल बाग इलाके में सोमवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राहुल (22) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, राहुल अपनी मां, बड़ी बहन और बड़े भाई के साथ आजादपुर गांव में रहते थे। वह एक शोरूम में सफाई कर्मचारी था और परिवार का इकलौता कमाने वाला था। राहुल के चाचा राजू ने बताया कि सोमवार शाम राहुल आधार कार्ड की केवाईसी कराने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान लाल बाग इलाके में कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उससे लूटपाट करने की कोशिश की। राहुल ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही हत्या के पीछे की वजह का भी पता लगा रही है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस वारदात की वजहों की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था राहुल
राजू ने बताया कि राहुल की हत्या ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पिता की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में बुजुर्ग मां, बड़ी बहन और बड़ा भाई है। मां बीमार रहती हैं, जबकि बड़ा भाई भी मानसिक रूप से बीमार है। ऐसे में परिवार के खर्च से लेकर मां के इलाज तक की जिम्मेदारी राहुल के कंधों पर थी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही राहुल से उसकी बहन की शादी को लेकर बातचीत हुई थी। परिवार बहन के लिए रिश्ता तलाश रहा था। घर में शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा हो रही थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि परिवार का सहारा बना राहुल अब उनके बीच नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed