{"_id":"6af1ed0e29417026cf0b64d3","slug":"woman-subjected-to-a-life-threatening-attack-for-opposing-the-blocking-of-a-drain-meerut-news-c-73-1-mct1008-109371-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाली बंद करने के विरोध पर महिला पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाली बंद करने के विरोध पर महिला पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी हामिद व उसकी पत्नी आयशा द्वारा नाली बंद करने का विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में आयशा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता के पति ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
पीड़ित हामिद ने तहरीर में बताया कि उसके घर के पानी की निकासी के लिए एक नाली बनी हुई है। दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने नाली को बंद करने का प्रयास किया था। इस कारण आरोपियों से कहासुनी हो गई थी लेकिन बाद में कस्बे के लोगों द्वारा समझौता कर नाली को खुलवा दिया गया था। रविवार को आरोपियों ने फिर से नाली को बंद कर दिया। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाव में आई उसकी पत्नी पर आरोपियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां से महिला की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।