{"_id":"59f7743f4f1c1b76678b8457","slug":"201509389375-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलहेड़ी में गोमांस के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलहेड़ी में गोमांस के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गोमांस के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान किया है।
सोमवार को तलहेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने गंगदासपुर गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान तलहेड़ी गांव निवासी सनव्वर को एक क्विंटल गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है। इस बीच पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर उसकी जांच कराई। जिसमें प्रथम दृष्टया उसे गोमांस बताया गया। पुलिस का कहना है कि इससे पूर्व गांव में की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्त में आया आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान किया है। वहीं, हिंदू संगठनों ने क्षेत्र में लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं पर रोष जताते हुए पुलिस से गोवंश का कटान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।