फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धर्म परिवर्तन की मुहिम चला रहे सात विदेशी हिरासत में

धर्म परिवर्तन की मुहिम चला रहे सात विदेशी हिरासत में

Thu, 07 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की मुहिम चला रहे सात विदेशी हिरासत में
सहारनपुर। धर्म परिवर्तन की मुहिम चला रहे सात विदेशी नागरिकों को खुफिया विभाग ने हिरासत में लिया है। लगभग दस दिन से ये विदेशी नागरिक सहारनपुर में रहकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे और धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसा रहे थे। फादर जोन वेस्ले की शिकायत पर खुफिया विभाग ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आईबी और एलआईयू की टीमें विदेशियों से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर में कुछ दिनों से विदेशी नागरिकों की अलग-अलग टीमें शहर के अलग-अलग मोहल्लों में घूमकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि इन विदेशी नागरिकों ने गैर ईसाई परिवारों के घरों में जाकर उन्हें ईसाई धर्म के बारे में बताया और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। स्थानीय पादरी जॉन वेस्ले ने इसकी सूचना खुफिया विभाग एवं पुलिस अधिकारियों को दी। जिस पर खुफिया विभाग ने इनका तीन दिन तक पीछा किया। रात में जगह-जगह सभाएं किए जाने का मामला भी सामने आया। बुधवार को लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रणवीर सिन्हा बताया। उसने बताया कि वह असम का रहने वाला है और फिलहाल वह पश्चिमी दिल्ली के रनहोला विलेज नांगलोई में रह रहा है। उसके पास से दिल्ली का ही आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। उसने बताया कि उसके साथ लगभग 12 विदेशी लोग हैं, जिनमें कुछ दक्षिण कोरिया के हैं और कुछ मलेशिया के रहने वाले हैं। रणवीर सिन्हा की सूचना पर खुफिया विभाग की टीम ने नवीन नगर में शनिदेव मंदिर के पास छापा मारा। वहां से सात विदेशियों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य लोग फरार हो गए। पकड़े गए लोगों में पांच महिलाएं और दो पुरुष हैं। खुफिया विभाग की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी लोग साउथ कोरिया के रहने वाले हैं और ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे। वे लोगों को ईसाई धर्म का सही ज्ञान दे रहे थे। खुफिया विभाग की टीमें विदेशियों से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

--। फादर जॉन वेस्ले ने सदर कोतवाली में तहरीर
स्थानीय पादरी जॉन वेस्ले ने लोगों द्वारा पकड़े गए एक आरोपी रणवीर सिन्हा के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि रणवीर सिन्हा सहारनपुर में आकर ईसाई धर्म का गलत प्रचार कर रहा था लोगों को भ्रमित कर रहा था। ईसाई धर्म को बदनाम करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--। विदेशियों को वापस भेजा जा रहा है : एसएसपी
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि सात लोग हिरासत में लिए गए हैं। जिन पर ईसाई धर्म का प्रचार किए जाने का आरोप है। कोई भी व्यक्ति टूरिस्ट वीजा पर आकर धर्म का प्रचार नहीं कर सकता। इसलिए इन्हें वापस भेजा जा रहा है। इसकी रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed