फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आठ साल की मासूम का दुष्कर्म, हालत गंभीर

आठ साल की मासूम का दुष्कर्म, हालत गंभीर

Wed, 30 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
आठ साल की मासूम का दुष्कर्म, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेहट(सहारनपुर)। म्हाड़ी मेले में प्रसाद की दुकान पर बैठी आठ साल की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया। लहूलुहान हालात में किशोरी गन्ने के खेत में तड़पती रही। सूचना पर पुलिस ने पीड़ित को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत में उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर डीएम और एसएसपी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद वे मौके पर भी जाकर पड़ताल की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नादराणा गांव के पास म्हाड़ी मेले में प्रसाद की दुकान लगा रखी है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे युवक अपनी सात वर्षीय बहन को दुकान पर बैठाकर अपने गांव किसी काम से चला गया, जब वह वापस लौटा तो उसकी बहन दुकान पर नहीं थी। उसने उसके बारे में आसपास के दुकानदारों से पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। इस पर उसने आसपास के खेतों में तलाश किया, तो एक गन्ने के खेत में सात साल की यह मासूम बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके साथ रेप किया गया था और खून बह रहा था। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करने के बाद पीड़ित बच्ची को बेहट सीएचसी भिजवाया, जहां से ब्लीडिंग अधिक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार की रात किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पीड़िता की हालात गंभीर बनी हुई है। सूचना पर डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि अब तक आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है। कुछ क्लू भी हमारे हाथ लगे हैं और उसी आधार पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

---------------------------------
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
सहारनपुर में जगह-जगह म्हाड़ी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मगर मेले की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी और कार्यशैली की पोल इस घटना ने खोल दी है। मेला स्थल के बेहद करीब हुए इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। बताया जाता है कि बेहट में लगे मेला स्थल पर किसी तरह की पुलिस सुरक्षा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
गैंगरेप की आशंका से इनकार नहीं
बेहट में हुए बलात्कार की घटना में कई आरोपियों के शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है। चिकित्सकों का मानना है कि किशोरी की हालत गंभीर बनी है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। हालांकि पीड़िता के होश में आने के बाद पूरी घटना की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed