{"_id":"598765f44f1c1b2d708b4a0e","slug":"201502045684-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी में भी आतंकियों का है माड्यूल!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेस्ट यूपी में भी आतंकियों का है माड्यूल!
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में भी आतंकियों का है माड्यूल!
सहारनपुर। आतंकी संगठन एबी टीम के सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी के बाद वेस्ट यूपी में आतंकी माड्यूल की आशंका जाहिर की जा रही है। अब तक देश भर में आईएम के तीन माड्यूल का खुलासा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकी संगठन वेस्ट यूपी में जाल बिछाने की फिराक में हैं।
इंडियन मुजाहिद्दीन का बिहार, आजमगढ़ और कर्नाटक में माड्यूल है। 2007-08 से दुबई और पाकिस्तान के संपर्क से इनकी सक्रियता लगातार रही है। ऐसे में वेस्ट यूपी में आतंकी एबी टीम की सक्रियता से माना जा रहा है कि संभव है कि नई भर्तियों के लिए वह युवाओं को गुमराह करने की फिराक में हैं। यही कारण है कि लगातार आतंकी वेस्ट यूपी पर नजर गड़ाए हैं। उधर, पुलिस भी एबी टीम के सहारनपुर कनेक्शन को खंगालने में जुटी है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि हम हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। हमारे पास कई महत्वपूर्ण तथ्य भी हैं। इन्हीं आधार पर आतंकी सक्रियता और उनके संपर्क को भी तलाशा जा रहा है।