{"_id":"5c21290bbdec2256c66bb9a4","slug":"191545677067-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार (बलकटी) से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में युवक काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। राहगीर ने उसे देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम बालेली निवासी लखीराम पाल (38 वर्षीय) पुत्र नाथीराम खेती करता था। रविवार सुबह वह अपने बहनोई के यहां मुजफ्फरनगर गया था। परिजनों के अनुसार देर शाम वह घर लौट रहा था। देर रात करीब एक बजे गांव के ही वाहन चालक रजनीश पुत्र समेरु को वह हरोड़ा बस स्टैंड पर बेहोश हालत में लहूलुहान पड़ा मिला। इसके बाद रजनीश ने लखीराम के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले गए। धारदार हथियार से सिर पर प्रहार किए जाने के कारण काफी खून बह चुका था। इसके बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर लखीराम को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। लखीराम के भाई सचिन की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गागलहेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी ने कि लखीराम के भाई सचिन की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश में हत्या का लग रहा है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्दी ही वारदात का खुलासा कर किया जाएगा।
-- बचने को 500 मीटर तक भागा लखीराम
सीओ सदर चौब सिंह और थानाध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी ने पुलिस को साथ लेकर सोमवार सुबह घटनास्थल पर जाकर जांच कराई। इस दौरान हरोड़ा बस स्टैंड से करीब 500 मीटर की दूरी पर मांडेबांस जाने वाले रास्ते पर बलकटी पड़ी मिली। माना जा रहा है कि लखीराम पर हमला मांडेबास वाले रास्ते पर हुआ, जिसके बाद लखीराम ने बचने के लिए बस स्टैंड की तरफ दौड़ भी लगाई, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण वह बेहोश हो गया। -- लूट के विरोध पर हत्या की चर्चा
विज्ञापन
हत्या को लेकर यह चर्चा भी रही कि लखीराम मुजफ्फरनगर निवासी अपने रिश्तेदार से 25 हजार लेकर लौट रहा था और बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर हत्या को अंजाम दिया, लेकिन सोमवार सुबह जब रिश्तेदार मुजफ्फरनगर से आए, तो उन्होंने पुलिस को बताया कि लखीराम पैसे नहीं लाया था।
-- रंजिशन हत्या होने का अंदेशा
लखीराम के परिजनों से पुलिस ने काफी देर बातचीत की। परिवार ने फिलहाल किसी से रंजिश होने की बात नहीं कही है, लेकिन कुछ ऐसे तथ्य भी पुलिस को मालूम चले हैं जो रंजिशन हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं।