{"_id":"6a9ec8abf3e2184b5b0427d0","slug":"sdgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4698077-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वर्कशॉप का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख का सामान और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वर्कशॉप का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख का सामान और नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। फेज-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-10 में कार सर्विस की वर्कशॉप का ताला तोड़कर करीब साढ़े चार लाख रुपये के उपकरण और नकदी चोरी की घटना हुई। दिल्ली के शाहीन बाग निवासी शादाब खान सेक्टर-10 में कार मरम्मत की वर्कशॉप चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की रात वह वर्कशॉप बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने वर्कशॉप का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे उपकरण व नकदी चोरी कर ले गए। 21 अगस्त की सुबह, पड़ोस में चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने फोन कर वर्कशॉप में चोरी होने की जानकारी दी। शादाब ने बताया चोरी किए गए उपकरणों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन