फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिवार नीचे कमरे में सोता रहा, चोरों ने ऊपर का मकान खंगाला

परिवार नीचे कमरे में सोता रहा, चोरों ने ऊपर का मकान खंगाला

Sat, 08 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
परिवार नीचे कमरे में सोता रहा, चोरों ने ऊपर का मकान खंगाला
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहंदीसराय में मकान की प्रथम मंजिल पर कमरों में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण, नगदी एवं रियाल चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों को जागने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन

मोहल्ला मेहंदी सराय में वजाहत हसन और उनके रिश्तेदार खुर्शीद आलम का मकान है। वजाहत दुबई में नौकरी करते हैं, जबकि खुर्शीद आलम सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। कुछ समय पूर्व ही वह सहारनपुर में अपने घर लौटे। बृहस्पतिवार रात दोनों के परिवार मकान में सो रहे थे। वजाहत ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग जागे, तो चोरी का पता चला। पड़ोसी के मकान की तरफ से छत के रास्ते चोर मकान में घुसे और प्रथम मंजिल के कमरे खंगाल दिए। वजाहत ने बताया कि उनके मकान से 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली गई। जबकि उनके रिश्तेदार खुर्शीद आलम के मकान से 1.20 लाख रुपये नकदी, 60 तोले सोने के आभूषण तथा 15 हजार के रियाल चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी बुलाकर जांच कराई गई। टीम ने मकान से फिंगर प्रिंट लिए। मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed