{"_id":"5be494ddbdec2269317c993a","slug":"191541706973-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दूधली में पैसे के लेन देन को लेकर कहासुनी पर संघर्ष, जमकर हुअा पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दूधली में पैसे के लेन देन को लेकर कहासुनी पर संघर्ष, जमकर हुअा पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद पड़े ईंट पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सड़क दूधली में दिवाली की रात को लेन देन को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों ओर से लाठी, डंडे चले और फिर पथराव हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार रात ग्राम सड़क दूधली स्थित अंबेडकर भवन के निकट कुछ युवकों में आपस में पैसे के लेन देन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लोग आ गए और लाठी डंडे चलने लगे, दोनों ओर से पथराव भी शुरू हो गया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। पथराव में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया। जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों जसवंत, धर्मवीर, सोनू, राहुल, मांगे राम तथा ललित को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया है।