फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशे के तीन सौदागरों को पुलिस ने दबोचा

नशे के तीन सौदागरों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 04 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नशे के तीन सौदागरों को पुलिस ने दबोचा
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंडी समिति के एक नंबर गेट से नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग चार लाख रुपये की स्मैक बरामद हुई है। आरोपी बदायूं से स्मैक लेकर सहारनपुर में सप्लाई करते थे। आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी कोतवाली पुलिस और अभिसूचना विंग की टीम को मंडी क्षेत्र में नशे के कुछ तस्करों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अभिसूचना विंग प्रभारी जर्रार हुसैन और मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार अपनी-अपनी टीमें लेकर पहुंच गए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमों ने एक स्कॉर्पियो में संदिग्ध युवकों के होने पर घेराबंदी कर ली और गाड़ी सवार तीनों लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग दो सौ ग्राम स्मैैक बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग चार लाख रुपये है। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक नई स्कॉर्पियो, दो मोबाइल फोन तथा नगदी बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इखलाख निवासी ग्राम भाटू गढ़ी पुख्ता, जिला शामली, भूपेंद्र निवासी ग्राम चूनसा थाना बाबरी जनपद शामली तथा रोहित निवासी बिजनाखेड़ी थाना नकुड़ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि ये लोग स्कार्पियो गाड़ी से स्मैक को जनपद बदायूं बरेली से खरीदकर लाते हैं और अलग अलग शहरों में बेचते हैं। बुधवार को आरोपी सहारनपुर में स्मैक बेचने के लिए आए थे। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों से बरामद कार हाल में ही स्मैक की तस्करी के लिए भूपेंद्र ने खरीदी है। अभी इस पर अस्थायी नंबर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed