फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पचास हजार की नगदी सहित जेवर कपड़े चोरी

पचास हजार की नगदी सहित जेवर कपड़े चोरी

Mon, 27 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पचास हजार की नगदी सहित जेवर कपड़े चोरी
चिलकाना (सहारनपुर)। शनिवार की रात बरथाकायस्थ में एक घर में चोरों ने धावा बोल कर 50 हजार की नकदी सहित शादी के लिए रखा लाखों रुपये का जेवर, कपड़ा आदि सामान चोरी कर लिया। गांव बरथाकायस्थ निवासी श्रवण शनिवार की रात अपने घर के बाहर ट्रैक्टर के पास सो रहा था, जबकि अन्य परिजन घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर मकान के पीछे से घर के आंगन में आ गये। चोरों ने घर के दो कमरों में अलमारी में रखे सामान को खंगाल डाला। चोरों ने संदूक, अटैची तथा अलमारी में रखे 50 हजार की नकद, बेटे की शादी के लिए खरीदा गया कीमती कपड़ा, जेवर आदि चोरी कर लिए लिए। सुबह करीब चार बजे श्रवण के परिजन जागे तो कमरे के दरवाजे खुले देखे। कमरों में सभी सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चोर घर से कीमती सामान तथा रुपये लेकर फरार हो चुके थे। श्रवण सैनी के बेटे की शादी नवंबर में होनी थी। शादी के लिए ही श्रवण ने जेवर तथा कपड़ा आदि खरीद कर घर में रखा हुआ था। श्रवण ने पुलिस चौकी पठेड़ में तहरीर दी है। गौरतलब है कि गांव बरथाकायस्थ में एक माह पहले हुई सुनार की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed