{"_id":"5b4e3ae44f1c1b36748b56cb","slug":"191531853540-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की भगाने की रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की भगाने की रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत सात घायल
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की ले जाने की रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत सात घायल
देवबंद (सहारनपुर)। लड़की ले जाने को लेकर फतेहपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें महिला सहित सात लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
फतेहपुर गांव में लड़की भगाने के डेढ़ माह पुराने मामले को लेकर ऋषिपाल और केशोराम पक्ष के बीच मंगलवार की रात में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष का केशोराम, जयपाल, रोहताश, नरेंद्र जबकि दूसरे पक्ष का ऋषिपाल, कर्णपाल, प्रेमो घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर सीओ सिद्धार्थ और कोतवाल उमेश रोरिया मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में एक पक्ष के चंद्रपाल, दूसरे पक्ष के प्रदीप ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें डेढ़ माह पूर्व लड़की को ले जाने की रंजिश में हुए संघर्ष में एक दूसरे के लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।