{"_id":"5b3684094f1c1bf56e8baa70","slug":"191530299401-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों से अवैध वसूली वाले स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों से अवैध वसूली वाले स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों से अवैध वसूली वाले स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
सहारनपुर। प्रदेश में भ्रष्टाचार कम होने के दावों के बावजूद अवैध वसूली की शिकायतों में कोई कमी नहीं आई हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार मिल रही अवैध वसूली की शिकायतों पर प्रदेश के पुलिस प्रमुख ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस के ऐसे चेकिंग प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं, जहां पर अवैध वसूली की शिकायतें हैं। यही नहीं राजपत्रित अधिकारी द्वारा नियमित रुप से फुटेज का अवलोकन कर पुलिस कार्रवाई पर नजर रखी जाए। उन्होंने पुलिस कप्तानों को शिकायतों के लिए फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट खोलने के भी निर्देश दिए है।
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से अवैध वसूली के साथ ही अन्य मामलों में आ रही शिकायतें चिंताजनक हैं। एसएसपी से लेकर एडीजी स्तर के अधिकारी टीम गठित कर गोपनीय रुप से आकस्मिक चेकिंग कराए। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। चरित्र पंजिका के हिसाब से ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर लिया जाए, जिनकी अवैध वसूली में सत्य निष्ठा संदिग्ध पाई गई है। ऐसे पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण पोस्टिंग ना देकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाए।
-------
विशेष सूचना पर चेक किए जाए बाहरी वाहन
डीजीपी ने पुलिस कप्तानों को हिदायत दी है कि बाहरी राज्यों और जिलों के वाहनों को किसी विशेष सूचना पर रोककर चेक किया जाए। अक्सर देखने में आता है कि रोजमर्रा पुलिस वाहनों को रोककर उनसे वसूली करती है। आपराधिक घटना या किसी विशेष सूचना पर ही एसएसपी बाहरी वाहनों की चेकिंग करा सकते हैं। बेवजह की चेकिंग से जन सामान्य में पुलिस की छवि प्रभावित हो रही है।