फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खरीदने के बहाने दुकान से गायब किया सामान

खरीदने के बहाने दुकान से गायब किया सामान

Sun, 24 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खरीदने के बहाने दुकान से गायब किया सामान
खरीदने के बहाने दुकान से गायब किया सामान
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज स्थित किताबों की एक दुकान पर खरीददारी के बहाने पहुंची दो महिलाओं ने दुकानदार को पानी लाने के बहाने दुकान के अंदर भेज दिया और मौका देख काउंटर पर रखा सामान चोरी कर लिया। महिलाओं की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज चौक मार्केट में अनिल कुमार की स्टेशनरी और किताबों की दुकान है। अनिल के अनुसार शुक्रवार की शाम को एक किशोर के साथ दो महिलाएं उसकी दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने उससे पानी मांगा तो वह दुकान के भीतरी हिस्से में पानी लेने चला गया। दुकानदार के दुकान के अंदर जाते ही महिलाओं ने मौका देखकर काउंटर पर रखा सामान चोरी कर अपने बैग में डाल लिया। आरोप है कि महिलाओं ने अन्य सामान भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। महिलाओं ने दुकान से छोटा सामान खरीदा और वहां से चले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

दुकानदार अनिल का कहना है कि महिलाएं आसपास की रहने वाली लग रही हैं क्योंकि जो बच्चा उनके साथ आया था, वह साइकिल लिए हुए था। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। महिलाओं की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed