फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हमला बोलते ही भाग खड़ी हुई राजस्व टीम

हमला बोलते ही भाग खड़ी हुई राजस्व टीम

Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हमला बोलते ही भाग खड़ी हुई राजस्व टीम
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम कुतुबपुर में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व विभाग की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं और युवकों ने हमला बोल दिया। टीम के सदस्यों को जाने बचाने के लिए भागना पड़ा। हमला करने वालों ने ट्रैक्टर में भी आग लगाने की कोशिश की। लेखपाल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है, जबकि पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने को लेकर राजस्व विभाग की टीम लेखपालों के साथ मौके पर गई। बताया जाता है कि गांव के एक पक्ष के कुछ युवक और महिलाएं कब्जा हटाने का विरोध करने लगे। लेखपाल हेमंत ने बताया कि करीब 50 लोगों ने टीम को घेरकर हमला कर दिया। वह किसी प्रकार तहसीलदार चंद्रकला तथा कानूनगो राहुल सिंह के साथ अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। आरोप है कि हमला करने वालों ने कानूनगो की गाड़ी तथा राजस्व विभाग के ट्रैक्टर को भी फूंकने का प्रयास किया। मगर, समय रहते चालक ट्रैक्टर भगा ले गया। लेखपाल का आरोप है कि पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने हमलारोपियों को रोकने का प्रयास नहीं किया। थाना प्रभारी यशपाल धामा का कहना है ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उधर, लेखपाल का कहना है कि वह हमला करने वालों के खिलाफ तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed