फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

महिला समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sat, 23 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
महिला समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
महिला समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जड़ोदाजट की एक महिला ने गांव की ही एक महिला समेत पांच लोगों पर उनकी जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जड़ौदा जट निवासी सेवाराम की पत्नी सुनीता ने कोर्ट में दायर वाद में बताया कि उसके पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पिता के नाम पर दर्ज जमीन पांच बहनों के नाम पर आई थी। आरोप लगाया कि गांव के ही यशकुमार, जयकुमार, राजवती, सोमपाल और सुभाष ने राजस्व निरीक्षक से सांठगांठ कर उनके नाम पर दर्ज जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम करा लिया। जब उसे जानकारी मिली तो उनके पास पहुंची। आरोप है कि उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उसके द्वारा कोतवाली में की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट में वाद दायर किया गया था। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों पर दोष सिद्ध होते ही कार्रवाई की जाएगी।

40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक दबोचा
देवबंद। पुलिस ने शुक्रवार को चंदेना कोली गांव में छापामारी करते हुए मनोज को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मनोज जंगल में शराब तैयार कर उसे गांव में बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed