{"_id":"5941883b4f1c1b6c088b45ab","slug":"191497466939-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की चार बाइकों के साथ दो बदमाश धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की चार बाइकों के साथ दो बदमाश धरे
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की चार बाइकों के साथ दो बदमाश धरे
अंबेहटा (सहारनपुर)। चोरी की बाइक बेचने का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने युवकों के कब्जे से चोरी की चार बाइक भी बरामद की हैं।
चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सांय करीब चार बजे वह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गंगोह अंबेहटा मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान ने पास दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में खड़े देखा। पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने चोरी की बाइक बेचने जा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार बाइक भी बरामद की। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान अनित पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम गोविंदगढ़ व साजिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम नवाजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों का चालान कर दिया है।