फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार

चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चाकू, सरिया एवं पेचकस भी बरामद किए गए हैं। जबकि चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को मोहल्ला अठन्नी वाला खाताखेड़ी में कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर मोहसिन निवासी मोहल्ला नागान अंबेहटा पीर, अहमदुल्लाह निवासी अंबेहटा पीर एवं मो. सोहेल निवासी सड़क का तला थाना चिलकाना को दबोच लिया। मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि तीनों आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चाकू, पेचकस एवं सरिया बरामद किया है। आरोपी शटर तोड़कर दुकानों के गल्ले से नकदी चोरी करते थे। इसके अलावा मंडी कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बंजारन से चोरी के आरोपी शाहरुख निवासी ईदगाह रोड को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन में चले पत्थर
सहारनपुर। मोहल्ला आशीर्वाद कालोनी में दो पक्षों में रुपयों के लेनदेन को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद में पथराव हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली की आशीर्वाद कालोनी निवासी महावीर और पंकज के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। दोपहर में दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद हो गया और दोनों ओर से पत्थर चलने लगे। पत्थर लगने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों का अस्पताल में उपचार कराया। हसनपुर चौकी प्रभारी शाहरुख का कहना है कि मामूली चोटें आईं थीं। इस मामले में किसी की ओर से अभी तक तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed