{"_id":"5c7d7badbdec22140c42a7f4","slug":"181551727533-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोपी पकड़कर लोगों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का आरोपी पकड़कर लोगों ने धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के आरोपी को पीटा
सहारनपुर। मंदिर में आने वाली युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। परेशान युवतियों ने भी आरोपी को पीटा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक लोगों से छूटकर फरार हो गया। सोमवार सुबह मोहल्ला चौंताला स्थित मंदिर में महाशिवरात्रि के कारण सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आरोप है कि मंदिर के बाहर खड़ा एक युवक मंदिर में आने वाली महिलाओं एवं युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था और उन पर फब्तियां कस रहा था। परेशान युवतियों ने लोगों से इसकी शिकायत की। इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। युवतियों ने भी आरोपी की खूब खबर ली। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी लोगों को चकमा देकर उनके चंगुल से छूटकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।