{"_id":"5c3b8802bdec227366790035","slug":"181547405314-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर 45 हजार की नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुटमलपुर (सहारनपुर)। शनिवार रात बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 45 हजार की नगदी चोरी कर ली। पड़ोसियों द्वारा ताले टूटे देख कर मकान मालिक को खबर की गई। उसके बाद पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन
मुजफ्फराबाद निवासी नरेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश देहरादून में अपने बच्चों के पास रहते हैं। दस से 15 दिन में वे पैतृक आवास मुजफ्फराबाद पर आते हैं। रात में किसी समय उनके घर के ताले तोडकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो उन्हें खबर की। देहरादून से आ कर उन्होंने मकान को देखने के बाद बताया कि चोर 45 हजार की नगदी ले गए हैं। उन्होंने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि तीन दिन पूर्व भी कसबे में निन्ना के यहां ताले तोड़कर जेवर चोरी कर लिए गए थे। चौकी प्रभारी श्याम लाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।