फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रक चालक को घर बुला चाकुओं से गोद तेजाब से जलाया

ट्रक चालक को घर बुला चाकुओं से गोद तेजाब से जलाया

Tue, 25 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक को घर बुला चाकुओं से गोद तेजाब से जलाया
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। हरोड़ा में रविवार रात ट्रक चालक को घर बुला कर एक युवती सहित चार लोगों ने चाकुओं से घायल करने के साथ उसके शरीर पर तेजाब उलट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में आरोपी उसे घर के सामने फेंककर चले गए। नाजुक हालत में युवक को हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा निवासी इरशाद ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा 35 वर्षीय इमरान ट्रक चलाता है। रविवार रात साढ़े 12 बजे गांव के ही सलमान, फरमान पुत्र अशरफ, अशरफ पुत्र मिददू और फरमाना पुत्री अशरफ ने किसी बहाने से फोन करके अपने घर बुलवाया। आरोप है कि वहां पर इन चारों ने मिल कर इमरान पर चाकुओं से हमला कर दिया और फिर तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी इमरान को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। परिजनों ने घर के बाहर गंभीर रुप से घायल पड़े इमरान को उठा कर रात में ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सुबह होने पर मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गंभीर घायल के बयान मजिस्ट्रेट के सामने बंद कमरे में दर्ज करा दिए। इमरान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तेजाब डालने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। घायल के मजिस्ट्रेट के समक्ष बंद कमरे में बयान दर्ज करा दिए गए हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed