फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's health deteriorates while staging a sit-in at the police station gate to demand the filing of a report.

Ghaziabad News: रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के गेट पर दिया धरना, महिला की तबीयत बिगड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman's health deteriorates while staging a sit-in at the police station gate to demand the filing of a report.
मोदीनगर। मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पवितार दोपहर थाने के गेट पर धरने पर बैठी महिला प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज की गई। नगर के तिबड़ा मार्ग कॉलोनी निवासी प्रियंका का आरोप है कि बुधवार को वह अपनी बेटी आयुषी के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने आयुषी और उनको गाली गलौज की। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी ने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रियंका ने पुलिस से मामले की शिकायत की मगर पुलिस ने 24 घंटें बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपनी वृद्ध मां संतोष देवी के साथ बृहस्पतिवार दोपहर थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई। इसी दौरान प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई ओर उनको उपचार के लिए भेजा गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार विकास उर्फ विक्की निवासी गांव तिबड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed