फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two cousins on their way to school crushed by truck] killed

Kaithal News: स्कूल जा रही दो चचेरी बहनों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
two cousins on their way to school crushed by truck] killed
मृतका गुर्णदीप कौर।
कैथल। सीवन में वीरवार सुबह स्कूल जा रही दो चचेरी बहनों को ट्रक ने कुचल दिया। सड़क हादसे में दोनाें की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे सीवन में कैथल चीका मार्ग पर हुआ। दोनों छात्राएं सुबह मांडी सदरां से स्कूटी पर सवार होकर सीवन के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जा रही थीं। मृतकों की पहचान गांव मांडी सदरा निवासी शरणदीप कौर और गुर्णदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों चचेरी बहनें थीं। शरणदीप कौर कक्षा नौवीं और गुर्णदीप कौर कक्षा 10वीं में पढ़ती थीं।
विज्ञापन

स्कूल से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्राएं स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। सीवन थाना पुलिस ने शरणदीप के पिता जितेंद्र सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों छात्राओं के परिजन मौके पर पहुंचे। बेटियों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। मौके पर पहुंची डायल-112 के माध्यम से दोनों छात्राओं को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में सीवन थाना पुलिस को अस्पताल से उनकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को दी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा शरणदीप के पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि वे भी किसी काम से सीवन से कैथल की तरफ जा रहे थे। दोनों छात्राएं स्कूटी पर आगे जा रही थीं। शरणदीप स्कूटी चला रही थी और गुर्णदीप पीछे बैठी थी। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक नंबर एचआर63डी-0737 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छात्राएं स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं। ट्रक का पिछला पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया। दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका शरणदीप के पिता जितेंद्र सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रक और चालक से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच की जाएगी और उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- मुकेश रानी, एसएचओ, थाना सीवन।

मृतका गुर्णदीप कौर।

मृतका गुर्णदीप कौर।

मृतका गुर्णदीप कौर।

मृतका गुर्णदीप कौर।

मृतका गुर्णदीप कौर।

मृतका गुर्णदीप कौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed