फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्लाट दिखाकर दस लाख हड़पने का आरोप

प्लाट दिखाकर दस लाख हड़पने का आरोप

Sat, 15 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्लाट दिखाकर दस लाख हड़पने का आरोप
सहारनपुर। सरसावा के ग्राम अलीपुरा निवासी नौमान ने ग्राम हरोड़ा एवं शेखपुरा कदीम निवासी चार लोगों पर जनकपुरी थाना क्षेत्र में प्लाट दिखाकर दस लाख रुपये पेशगी लेकर हड़पने का आरोप लगाया है। उसने चारों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नौमान का आरोप है कि उसने ग्राम हरोड़ा निवासी अशरफ अली उर्फ राहत अली तथा शेखपुरा निवासी खालिद से बाजोरिया रोड पर जनकपुरी थाना के निकट प्लाट खरीदा था। उसने दस लाख रुपये पेशगी के रूप में दे दिए थे। लेकिन जब बैनामा करने के लिए कहा गया तो पहले नोटबंदी का बहाना बनाकर समय आगे बढ़ा दिया गया फिर लगातार बहाने बनाते रहे। बाद में बैठक कर रुपये वापस किए जाना तय हुआ। खालिद ने अपने बैंक के बचत खाते के दो चैक दो-दो लाख रुपये के दे दिए, लेकिन वे कैश नहीं हो सके। जब उन्होंने पैसे वापसी के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने उसे पैसे देने के लिए प्लाट पर बुलाया। वह अपने भाई उस्मान और बहनोई तसव्वुर अली के साथ प्लाट पर पहुंचा। वहां अशरफ अली और खालिद के अलावा दो अन्य व्यक्ति शाहिद और सुहैल निवासी ग्राम हरोड़ा भी मौजूद थे। पैसे मांगने पर शाहिद और सुहैल ने उन्हें तमंचा दिखाते हुए कहा कि फिर पैसे मांगे तो पूरे परिवार समेत खत्म कर दिया जाएगा। इस संबंध में नौमान ने अशरफ अली उर्फ राहत अली, खालिद, शाहिद, सुहेल के खिलाफ जनकपुरी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed