{"_id":"5b5b6fac4f1c1b6f548b6fb4","slug":"181532719020-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथोलॉजी लैब पर मिली खामी, नोटिस जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैथोलॉजी लैब पर मिली खामी, नोटिस जारी
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर की पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की गई। पांच पैथोलॉजी लैब पर खामियां मिलीं, जिनको नोटिस जारी किए गए। इससे पहले सीएमओ ने छापेमारी की थी।
शुक्रवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने नगर की पैथोलॉजी लैब्स पर छापा मारा। कुछ पैथोलॉजी लैब पूरे नियमों के साथ चलती मिलीं, जबकि कुछ पर खामियां मिलीं। शिखकर पैथोलॉजी लैब बाजोरिया रोड, सहारा पैथोलॉजी लैब नवाबगंज चौक, मार्शल पैथोलॉजी लैब, रेखा डायग्नोस्टिक एंड पैथोलॉजी लैब रामलीला भवन, लाल पैथोलॉजी लैब चिलकाना रोड आदि पर चिकित्सक नहीं मिले। ऐसे में सभी पैथोलॉजी लैब को नोटिस दिया गया है। डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि छापेमारी लगातार जारी रहेगी। जिसका मकसद अवैध रूप से संचालित पैैथोलॉजी लैब को बंद कराना है। ऐसे में वैध पैथोलॉजी लैब संचालकों को चाहिए कि वह अपने वैधता प्रमाण पत्रों को मौके पर दिखाए और जो खामियां हैं उन्हें भी दूर करें।