फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाग ठेकेदार और मालिक के साथ मारपीट

बाग ठेकेदार और मालिक के साथ मारपीट

Fri, 13 Jul 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाग ठेकेदार और मालिक के साथ मारपीट
नानौता। आम चोरी करने से रोकने पर युवकों ने बाग ठेकेदार व मालिक को जमकर पीटा। पीड़ित ठेकेदार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शामली जनपद के गांव तुलाखेड़ी निवासी पवन पुत्र राम सिंह ने नानौता थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गांव सूभरी निवासी लाला पवन, घनश्याम, सतीश, राजू आदि के बाग में ठेकेदारी करता है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके बाग से आम चोरी कर लिए थे। पकडे़ जाने पर ठेकेदार ने चोरी किए गए आम वापस लेकर भविष्य में दोबारा चोरी न करने की बात कहते हुए उसे छोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह गांव निवासी राजू के घर पर बाग का हिसाब कर रहा था। तभी बाग से चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गालियां देते हुए ठेकेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव कराने पहुंचे बाग मालिक राजू और उसकी पत्नी के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले से जुड़े तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं गांव के लोगों द्वारा दोनों पक्षों में फैसले के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed