फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादीशुदा सिपाही ने महिला कांस्टेबल से रचाई शाद़ी

शादीशुदा सिपाही ने महिला कांस्टेबल से रचाई शाद़ी

Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
शादीशुदा सिपाही ने महिला कांस्टेबल से रचाई शाद़ी
शादीशुदा सिपाही ने महिला कांस्टेबल से रचाई शादी
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की पहले हाथरस में तैनात सिपाही से फेसबुक पर दोस्ती हुई। बातचीत होने के बाद आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। आरोप है कि सिपाही उसे हाथरस ले गया। बाद में उसे उसके शादीशुदा होने का पता चला तो पीड़िता ने महिला थाना में दुष्कर्म और उसके आभूषण कब्जाने का मामला दर्ज कराया है।

महानगर के एक थाने में बागपत निवासी एक महिला कांस्टेबल तैनात है। उसके मुताबिक उसकी आरोपी सिपाही अंकित मान निवासी गांव सादिकपुर सिनोली, थाना छपरौली, जनपद बागपत, हाल तैनाती जनपद हाथरस के थाना सहपऊ से उसकी जान पहचान फेसबुक पर हुई। महिला सिपाही का आरोप है कि आरोपी सिपाही ने आर्य समाज मंदिर में उसके साथ शादी की और फिर अपनी पोस्टिंग वाली जगह ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अपने भाई सोनू एवं पिता कृष्णपाल से भी उसकी मुलाकात कराई। बाद में उसे पता चला कि आरोपी सिपाही पहले से शादीशुदा है तो उसने विरोध किया। जिस पर आरोपी सिपाही ने उसके आभूषण कब्जा लिए। महिला कांस्टेबल ने इस बारे में एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में आरोपी सिपाही, उसके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed