फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कप्तान के बंगले के बाहर नहीं हुई थी कार पर फायरिंग

कप्तान के बंगले के बाहर नहीं हुई थी कार पर फायरिंग

Thu, 05 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कप्तान के बंगले के बाहर नहीं हुई थी कार पर फायरिंग
सहारनपुर। एसएसपी आवास के सामने चार माह पहले भूमाफिया सुशील कुमार गाबा की पत्नी की कार पर फायरिंग की बात झूठ साबित हुई है। आगरा प्रयोगशाला की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट ने पूरी साजिश की पोल खोल दी है। कार पर मिले दोनों निशान परीक्षण में गोली के नहीं पाए गए है। बारूद का एक भी कण नहीं मिलने के बाद पुलिस अब मुकदमे को खारिज कर शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठी सूचना देने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

एसएसपी आवास के सामने कार पर कथित रूप से फायरिंग की यह घटना नौ मार्च 2018 की दर्शाई गई थी। शहर के प्रेम वाटिका निवासी भूमाफिया करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले के मामले में सुशील कुमार गाबा उस समय कारागार में बंद था। गाबा की पत्नी नमिता गाबा ने अभियोग दर्ज कराया था कि वह जेल में बंद पति गाबा से मिलने के बाद कार से लौट रही थी। कार को चालक राकेश निवासी शारदा नगर चला रहा था। आरोप लगाया था कि एसएसपी आवास के सामने अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से कार पर फायरिंग कर दी। पीछे से दो गोली कार के अंदर घुसी थीं, जिसमें वह बाल-बाल बच गई थी। नमिता गाबा का कहना था कि जनकपुरी कोतवाली में घुसकर उन्होंने अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन

कप्तान के आवास के सामने फायरिंग की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। एसएसपी आवास के संतरी के अलावा आसपास के लोगों के बयान लिए गए थे, मगर किसी ने गोलियां चलने की आवाज सुनने की पुष्टि नहीं की थी। पुलिस ने फोरेंसिक जांच को कार के पार्ट्स के बजाए पूरी कार आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भेज दी थी, ताकि किसी तरह के शक की गुंजाइश न रहे। प्रयोगशाला की जो रिपोर्ट आई, उसने फायरिंग की साजिश को तार-तार कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कार में जो दो निशान पाए गए हैं, वो गोलियों के नहीं हैं। वहां पर बारूद का एक भी कण नहीं मिला। बहुचर्चित मामले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधिकारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- नमिता के खिलाफ होगी कार्रवाई
आगरा प्रयोगशाला की रिपोर्ट में भूमाफिया सुशील गाबा की पत्नी की कार पर फायरिंग की बात झूठ साबित हुई है। घटनास्थल पर भी फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जाहिर है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी। फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा निरस्त कर शिकायतकर्ता के खिलाफ 182 के तहत रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की जा रही है।
-- मुकेश मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed