{"_id":"5afc733c4f1c1be5408b5cfc","slug":"181526494012-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद
Updated Wed, 16 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने गांव शाहपुर में छापेमारी कर तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडा फोड़ किया है। इस दौरान आरोपी फरार होने मेें कामयाब रहा। मौके से एक तमंचा, पांच अधबने तमंचे, नाल, कारतूस, खराद मशीन एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस आरोपी की धर पकड़ के प्रयास कर रही है।
कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात पुलिस ने गांव शाहपुर निवासी जाहिद पुत्र उमर के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देख आरोपी खेतों के रास्ते भाग निकला। जाहिद के घर पर बड़ी मात्रा में मौत का सामान तैयार किया जा रहा था। मौके से एक तैयार तमंचा, पांच अधबने तमंचे, कारतूस, खोखे, नाल, खराद मशीन एवं तमंचा बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए। पुलिस बरामद सामान को कोतवाली ले आई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
कैराना उपचुनाव में हिंसा के लिए तैयार हो रहा था मौत का सामान
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मुखबिर ने उन्हें यह सूचना दी थी कि कैराना उपचुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से बडे़ पैमाने पर तमंचे बनाए जा रहे है। कुछ लोग उपचुनाव के दौरान हिंसा कराकर चुनाव को प्रभावित करने की फिराक में है। अब यह मौत का सामान किसके इशारे पर और किसके लिए तैयार किया जा रहा था, इस सवाल का जवाब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मिल सकता है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी मूल रूप से कैराना का निवासी है। उस पर कैराना में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पिछले दो वर्षों से आरोपी शाहपुर में रह रहा था। बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।