{"_id":"5af88cc64f1c1bcf408b50ea","slug":"181526238406-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष में छह महिलाओं सहित आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संघर्ष में छह महिलाओं सहित आठ घायल
Updated Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघर्ष में छह महिलाओं सहित आठ घायल
चिलकाना। गांव दुमझेडी में खेत में डोल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह: महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव दुमझेडी निवासी अबरार और इस्लाम में खेत में डोल काटने को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। खेत में कहासुनी के बाद दोनों पक्ष गांव में आ गये और आपस में लड़ने लगे। डोल की बात को लेकर दोनों पक्षों के परिजन भी आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों ने लाठी, डंडे और सारियों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में अबरार पक्ष की ओर से मोबिना पत्नी मुस्तफा, भूरी पत्नी आवेश, शबाना पत्नी सरफू, अबरार आदि घायल हो गये। जबकि इस मारपीट में दूसरे पक्ष के इस्लाम पुत्र जफर, सबिया पुत्री इनाम, मरहबा पुत्री इस्लाम, शहजहां पत्नी इस्लाम घायल हो गए। इस्लाम द्वारा 108 को सूचना देने पर शहजहां, मरहबा, सबिया और इस्लाम को पहले सीएचसी सुलतानपुर में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।