फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूटपाट का विरोध करने पर की गई थी सुफियान की हत्या

लूटपाट का विरोध करने पर की गई थी सुफियान की हत्या

Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर की गई थी सुफियान की हत्या
देवबंद (सहारनपुर)। करीब दो सप्ताह पूर्व पेट्रोल पंप मैनेजर सुफियान की लूट के दौरान हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक बदमाश अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने सुफियान से 16 हजार रुपये की नगदी लूटी थी। विरोध करने के चलते सुफियान को गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी सुफियान देवबंद-भायला रोड पर स्थित चौधरी सर्विस सेंटर पर मैनेजर था। 19 मार्च की रात्रि सुफियान बुलंदशहर निवासी सेल्समैन मनोज के साथ बाइक पर घर जाने के लिए निकाला था। जब वह पंप से कुछ दूरी पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें दो गोली सुफियान को लगी। जिसकी सहारनपुर ले जाते समय मौत हो गई थी। बदमाश सुफियान से नगदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक शाईस्ता चौधरी की तहरीर पर सुफियान की हत्या कर सवा लाख रुपये की नगदी लूटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार वर्क कर रही थीं। मंगलवार को सीओ सिद्धार्थ सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि क्षेत्र के झबीरन गांव निवासी नौशाद उर्फ सादी व जहीर पुत्र जब्बार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने ही लूट के इरादे से सुफियान की गोली मारकर हत्या की थी। दावा किया कि सुफियान के पास 16 हजार रुपये थे। जिसे बदमाश लूटकर फरार हुए थे। जिसमें से 5100 रुपये बरामद किए गए हैं। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस व एक बाइक भी बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ देवबंद और चरथावल थानों में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल पंकज त्यागी, एसआई संदीप यादव, सुबोध कुमार, राहुल त्यागी, इमरान चौधरी व सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सुफियान की हत्या करने के बाद मनाया था जश्न
देवबंद। पेट्रोल पंप मैनेजर सुफियान से लूट और उसकी हत्या करने के बाद दोनों बदमाश कहीं भागे नहीं थे। बल्कि लबकरी से जंगल के रास्ते झबीरन जाने वाली कच्ची गोहर पर स्थित एक ट्यूबवेल पर बैठकर उन्होंने शराब पी थी। बताया गया है कि किसी भी वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश इसी ट्यूबवेल पर आकर ठहरते थे। सुफियान की हत्या के बाद दोनों लोग जब वहां बैठकर शराब पी रहे थे तो किसी ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीण से मिली जानकारी के बाद ही पुलिस दोनों बदमाशों तक पहुंचने में सफल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के हत्यारों को देखने पहुंची मां
देवबंद। बेटे को मौत के घाट उतारने वाले बदमाशों को देखने के लिए सुफियान की मां, भाई और बहन भी कोतवाली पहुंचे थे। जहां पुलिस की इजाजत के बाद सुफियान की मां का बेटे के कातिलों से आमना सामना हुआ। हालांकि पुलिस की हिदायत के चलते उन्होंने दोनों बदमाशों को कुछ कहा तो नहीं, लेकिन सुफियान की मां अपने आंसुओं को नहीं रोक सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed