फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ब्रिजेश हत्याकांड : कुतों ने नोंच लिया था कटा सिर

ब्रिजेश हत्याकांड : कुतों ने नोंच लिया था कटा सिर

Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ब्रिजेश हत्याकांड : कुतों ने नोंच लिया था कटा सिर
ब्रिजेश हत्याकांड : कुत्तों ने नोंच लिया था कटा सिर
विज्ञापन

सहारनपुर। चार दिन पूर्व सिर काटकर की गई ब्रिजेश उर्फ बंसी की हत्या के मामले में पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह के चोट के निशान शरीर पर नहीं पाए गए हैं। युवक के सिर के हिस्से को कुत्तों द्वारा नोंचा गया था। कोतवाली मंडी पुलिस घटना का खुलासा करने के प्रयास में लगी है।

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मोहित विहार निवासी 24 वर्षीय ब्रिजेश उर्फ बंसी का सिर कटा शव बृहस्पतिवार रात शकलापुरी मार्ग पर मोहल्ला श्यामनगर के पास पड़ा मिला था। युवक की हत्या कर शव फेेंका गया था। शनिवार देर शाम युवक की पहचान हुई थी। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रिजेश सिर और चेहरे को कुत्तों ने नोंच लिया था। इस कारण उसकी शिनाख्त करने में दिक्कत आ रही थी। परिजनों ने क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ युवकों पर हत्या की आशंका जताई गई है क्योंकि बृहस्पतिवार को ब्रिजेश को उन युवकों के साथ देखा गया था। मौके से युवक की पेंट भी गायब मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए कई लोगों से बातचीत कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed