फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट, भाई-बहन घायल, रिपोर्ट दर्ज

रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट, भाई-बहन घायल, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Mar 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट, भाई-बहन घायल, रिपोर्ट दर्ज
रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, भाई-बहन घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। फुलास अकबरपुर गांव में पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर भाई-बहन को घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देवबंद कोतवाली के फुलास अकबरपुर गांव निवासी मौ. साजिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाले अय्यूब, हसीब और मोईन से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि बुधवार को वह अपनी बहन जाफरी के साथ घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान घर में घुसे उक्त लोगों ने उनके साथ गाली गलौज करनी शुरु कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं इस दौरान बीच बचाव करा रही बहन जाफरी को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आस पडोस के लोगों को आता देख उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed