{"_id":"598dfb944f1c1be3498b4802","slug":"181502477204-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी पकड़कर जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी पकड़कर जेल भेजा
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार का इनामी पकड़कर जेल भेजा
चिलकाना। पुलिस ने गोकशी के आरोपी तथा गैंगस्टर में निरुद्ध पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोकशी के मामले में वांछित चल रहा एक आरोपी नारायणपुर के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एसएसआई लोकेंद्र राणा तथा एसआई राजीव शर्मा की टीम ने गांव नारायणपुर के जंगल में छापा मारा तथा मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम फुरकान पुत्र इरफान निवासी गांव दुमझेड़ा बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फुरकान लंबे समय से गोकशी के धंधे में लगा हुआ था तथा गोमांस सप्लाई किया करता था। फुरकान की गतिविधियों को देखते हुए इसे गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया था। एसएसपी ने फुरकान की गतिविधियों को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को फुरकान के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस तथा एक खोखा कारतूस मिला है। फुरकान के खिलाफ थाना चिलकाना में गोकशी, आर्म्स एक्ट तथा जानलेवा हमला करने के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने फुरकान को जेल भेज दिया।