{"_id":"5be9ce53bdec2269351dcf0f","slug":"171542049363-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वेबसाइट पर परिचय होने के बाद राजस्थान की युवती के साथ सहारनपुर के युवक ने धोखा कर दिया। पहले तो कई दिन तक एक मकान में रखकर दुष्कर्म किया। बात खुली तो दबाव बनने पर युवती से शादी कर ली, लेकिन गर्भवती होने पर युवक ने बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया है। अब युवती का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा आत्महत्या को मजबूर किया जा रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की, तो आरोपी के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराकर जांच शुरू हो गई है।
राजस्थान की युवती का कहना है कि एक वेबसाइट के माध्यम से अप्रैल 2017 में उसका परिचय सहारनपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी पीयूष से हुआ था। परिचय होने के बाद पीयूष ने उसे सहारनपुर बुलाया और शादी का झांसा देकर अपने परिवार से अलग कई दिन तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके जिद करने पर उसने शादी कर ली। इसके बाद अपने परिजनों से मिलवाया। वह गर्भवती हुई तो उसने बच्चे को भी अपनाने से इंकार कर दिया और उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जाने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि पीयूष और उसके परिजनों ने उससे दहेज में कार एवं लाखों रुपये की मांग की। युवती ने इस मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना में पीयूष और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।