{"_id":"5b9ab3fe867a557f6249fb40","slug":"171536865278-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ से गुस्साए नशेड़ी युवक ने तलवार से होमगार्ड पर हमला किया, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूछताछ से गुस्साए नशेड़ी युवक ने तलवार से होमगार्ड पर हमला किया, घायल
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूछताछ से गुस्साए युवक ने तलवार से होमगार्ड पर हमला किया, घायल
देवबंद (सहारनपुर)। बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक ने पूछताछ करने से क्षुब्ध होकर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। हालांकि इस दौरान घायल होमगार्ड ने हिम्मत दिखाई और साथी की मद्द से भाग रहे हमलावर को दबोच लिया। युवक नशेड़ी बताया जा रहा है। इसके विरुद्ध एक अन्य युवक ने भी दो दिन पूर्व हमला करने की पुलिस से शिकायत की थी।
बुधवार की रात कोतवाली में तैनात होमगार्ड विनय कुमार नगर के एमबीडी चौक पर ड्यूटी कर रहा था। रात में करीब एक बजे मोहल्ला छिपीवाड़ा निवासी आसिफ नशे की हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया तो उसने उसे रोक लिया तथा पूछताछ करते हुए उसे डांटकर भगा दिया। उस समय तो आसिफ वहां से चला गया। लेकिन सवेरे करीब पांच बजे आसिफ तलवार लेकर वापस आया और आते ही विनय पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। घायल विनय ने अपने साथी की मदद से कुछ दूरी पर दबोच लिया। बाद में जानकारी मिलने पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि विनय कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आसिफ को जेल भेज दिया गया है। वहीं, मोहल्ला शाहबुखारी निवासी एक युवक ने भी कोतवाली पहुंचकर होमगार्ड पर हमले के आरोपी पर आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व आसिफ ने उसके उसपर भी तमंचे की बट से हमला किया था। जिसमें वह घायल हो गया था।