{"_id":"5b3136e44f1c1bda6e8b9e5f","slug":"171529951972-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से गैंगरेप कर एमएमएस बनाया, वीडियो वायरल होने पर शादी टूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से गैंगरेप कर एमएमएस बनाया, वीडियो वायरल होने पर शादी टूटी
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। एक युवक शादी का झांसा देकर चार माह तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती के पिता ने जब आरोपी युवक के जीजा से मदद की गुहार लगाई तो जीजा ने मदद करने के बजाए साले के साथ मिलकर युवती के साथ बलात्कार किया और एमएमएस बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। जिसकी वजह से युवती की शादी भी टूट गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पड़ोस में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर चार माह तक यौन शोषण करता रहा। जब युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने बहाने से उसे अपने जीजा के घर बुलाया और वहां उसके साथ मिलकर रेप किया तथा उसका अश्लील एमएमएस बना लिया। युवती के पिता की ओर से कोतवाली में दी तहरीर में बताया गया है कि मामला जानकारी में आने पर उसने जनपद मुजफ्फरनगर के थाना छपार में रहने वाले एक युवक से उसकी शादी तय कर दी। 27 जून को बेटी की बारात आनी थी। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों की इसकी भनक लग गई और उन्होंने पहले तो रेप की वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दी और बाद में बेटी की ससुराल में जाकर उक्त एमएमएस दिखा दिया। जिसके चलते लड़के वालों ने बारात लाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक और उसके जीजा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही इंटरनेट पर वायरल किए गए एमएमएस को हटवाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।